Ration E KYC Online : दोस्तों यदि आप भारत के राशन कार्ड धारक है तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है। अब आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप ई-केवाईसी का स्टेटस भी आसानी से चेक कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपको Ration E KYC Online की पूरी प्रक्रिया समझाएंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि यह क्यों आवश्यक है और इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं।
Ration E KYC Online क्या है?
सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ऑनलाइन ई-केवाईसी की सुविधा शुरू की है, जिसके लिए ‘मेरा KYC’ नाम का ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप की मदद से आप घर बैठे आसानी से ई-केवाईसी कर सकते हैं।
ई-केवाईसी करने के लिए आपको सबसे पहले ‘मेरा KYC’ ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद, आधार और चेहरे की पहचान (Face Authentication) के जरिए अपनी ई-केवाईसी पूरी की जा सकती है।
Read Also-
- How to Book Appointment in Aadhaar Center 2025 | Aadhaar Slot Booking Online
- Pm kisan beneficiary list 2025 : सभी किसान 19वीं क़िस्त से पहले चेक करे अपना beneficiary list में नाम
- SSC MTS Result 2024 – How to Check & Download SSC MTS & Havaldar Result 2025?
- SSC GD Application Status 2025: एसएससी जीडी का एप्लीकेशन स्टेटस ऐसे चेक करे
- PPU 1st Semester Admit Card 2025 Download (Out) : पीपीयू प्रथम सेमेस्टर एडमिट कार्ड जारी ऐसे डाउनलोड करे
- Bihar Board 12th Exam Center List 2025-बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 का सेंटर लिस्ट यहां से डाउनलोड करें
- Bihar NMMS Admit Card 2025 Download- How to Download SCERT Bihar NMMS Admit Card 2025?
- Digilocker Account Kaise Banaye 2025- How to Create Digilocker Account 2025?
Ration E KYC Online : Overview
लेख का नाम | Ration E KYC Online |
लेख का प्रकार | Latest Update |
E-kyc का माध्यम | ऑनलाइन |
E-kyc की प्रक्रिया | इस लेख को ध्यान से पढे। |
Ration E KYC Online क्यों जरूरी है?
ई-केवाईसी राशन कार्ड धारकों की पहचान और प्रमाणीकरण के लिए जरूरी है। यह सुनिश्चित करता है कि पात्र लाभार्थियों को ही राशन मिले। राशन कार्ड धारकों को अपने सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करवानी होगी।
यह प्रक्रिया आप फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। ऑफलाइन के लिए नजदीकी जन वितरण प्रणाली (राशन डीलर) के पास जाकर ई-केवाईसी करवाई जा सकती है।
Ration E KYC Online के लिए आवश्यक दस्तावेज
ई-केवाईसी प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
How To Ration E KYC Online
घर बैठे ई-केवाईसी ऑनलाइन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- ‘मेरा KYC’ ऐप डाउनलोड करें:
- गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और ‘Mera KYC’ ऐप सर्च करें।
- ऐप इंस्टॉल करें।
- ऐप को ओपन करें:
- अपना राज्य चुने।
- आधार नंबर दर्ज करें।
- ‘Generate OTP’ पर क्लिक करें।
- ओटीपी दर्ज करें:
- आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी दर्ज करके सबमिट करें।
- फेस ई-केवाईसी करें:
- ऐप में ‘Face EKYC’ विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार की फेस ऑथेंटिकेशन सर्विस इंस्टॉल करें।
- अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूरी करें।
- ई-केवाईसी स्टेटस चेक करें:
- ऐप के जरिए आप अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी स्टेटस भी देख सकते हैं।
Ration E KYC Online की अंतिम तिथि
पहले ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर फरवरी 2025 कर दिया गया है। सभी राशन कार्ड धारकों को इस तिथि से पहले ई-केवाईसी पूरी करनी होगी।
राशन डीलर के माध्यम से ई-केवाईसी कैसे करें? : Ration E KYC Online
यदि आप ऑफलाइन ई-केवाईसी कराना चाहते हैं, तो नजदीकी राशन डीलर के पास जाएं। वहां ePOS मशीन के माध्यम से आधार और राशन कार्ड का प्रमाणीकरण कर ई-केवाईसी पूरी की जा सकती है।
इसके लिए साथ ले जाएं:
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी (यदि आवश्यक हो)।
How to Check Status Ration E KYC Online
ई-केवाईसी स्टेटस चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- ‘मेरा KYC’ ऐप खोलें।
- अपने राज्य का नाम और आधार नंबर दर्ज करें।
- ‘Generate OTP’ पर क्लिक करें।
- ओटीपी दर्ज करें और सबमिट करें।
- यदि e-KYC Status में ‘Y’ दिखता है, तो इसका मतलब है कि ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।
Ration E KYC Online : Important Links
App Download | APP DOWNLOAD |
Join Us | WhatsApp || Telegram |
निष्कर्ष
इस लेख में हमने राशन कार्ड ई-केवाईसी ऑनलाइन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, और अंतिम तिथि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यदि आप राशन कार्ड धारक हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी ई-केवाईसी फरवरी 2025 से पहले पूरी हो जाए।
इस प्रक्रिया को घर बैठे ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीकों से किया जा सकता है। उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर साझा करें।