PM Vishwakarma Payment Status 2024: पीएम विश्वकर्मा योजना का पैसा आना शुरू, ऐसे करें चेक?

PM Vishwakarma Payment Status

PM Vishwakarma Payment Status : यहां जानकारी दी जा रही है कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत टूलकिट और प्रशिक्षण के लिए धनराशि प्रदान की जा रही है। अगर आपने भी इस योजना के तहत अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है, तो नीचे बताए गए तरीके से घर बैठे टूलकिट की राशि जांच सकते हैं।

Read Also –

PM Vishwakarma Payment Status : Overview 

Article Title  PM Vishwakarma Payment Status
Article Type Government Scheme 
Mode Online
Official Website Click here

PM Vishwakarma Payment Status

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना हस्तशिल्प कारीगरों के लिए एक अत्यंत लाभकारी और कल्याणकारी योजना है, जिसमें 18 प्रकार के हस्तशिल्प कारीगरों को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत कारीगरों को 5 दिन की बेसिक और 15 दिन की उन्नत ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें प्रति दिन 500/- रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

प्रशिक्षण पूरा होने पर, कारीगरों को प्रमाण पत्र और टूलकिट खरीदने के लिए 15,000/- रुपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है, जो सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित की जाती है। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन कर पंजीकरण कर सकते हैं।

  1. बढ़ई
  2. लकड़ी की नाव बनाने वाले
  3. लोहार
  4. मूर्तिकार
  5. सुनार
  6. कुम्हार
  7. मोची
  8. राजमिस्त्री
  9. टोकरी, चटाई व झाड़ू बनाने वाले
  10. गुड़िया और खिलौना बनाने वाले
  11. नाई
  12. मालाकार
  13. धोबी
  14. दर्जी
  15. मछली पकड़ने वाली जाल बनाने वाले
  16. हथौड़े और औजार बनाने वाले
  17. ताला बनाने वाले
  18. पत्थर तोड़ने वाले

नोट: दोस्तों, आपको बता दे की इसमें कांस्य, पीतल, तांबा, डायस, बर्तन, मूर्तियां आदि का निर्माण भी शामिल है।यदि आपलोग  इन ट्रेडों में से किसी भी प्रकार का कार्य करते हैं, तो आप भी इस योजना का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होता है। इस पोस्ट में हम आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लेकर घर बैठे उसका स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।

PM Vishwakarma Registration Process : PM Vishwakarma Payment Status

  1. रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक: PM Vishwakarma वेबसाइट पर जाएं और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें।
  2. लॉगिन प्रक्रिया:
  • Login > CSC Login > CSC-Register Artisans के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज कर पेज में लॉग इन करें।
  1. प्रश्नोत्तरी:
  • कुछ प्रश्नों के उत्तर Yes और No में दें, जैसे:
  • क्या आपके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है?
  • क्या आपने इस योजना या किसी अन्य मिलती-जुलती योजना का लाभ लिया है?
  • प्रश्नों के उत्तर देने के बाद “Continue” पर क्लिक करें।
  1. आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया:
  • आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर तथा  आधार संख्या दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरें, “I Agree” पर टिक करें और “Continue” पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड डालकर “Login” पर क्लिक करें।
  • मोबाइल OTP दर्ज कर “Continue” पर क्लिक करें।
  • आधार वेरिफिकेशन के लिए “I Agree” पर टिक करके “Verify Biometric” पर क्लिक करें।
  • बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन के लिए कंप्यूटर या मोबाइल से फिंगरप्रिंट स्कैनर कनेक्ट करें।
  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म ऑटोमेटिक खुल जाएगा।

PM Vishwakarma Online Apply Process : PM Vishwakarma Payment Status

  1. व्यक्तिगत जानकारी: PM Vishwakarma Payment Status
  • आधार प्रमाणीकरण के बाद फॉर्म में अधिकतर जानकारी ऑटोमेटिक फेट्च हो जाएगी, जैसे:
  • आपका नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, फैमिली डिटेल, तथा पता।
  • अतिरिक्त जानकारी दर्ज करें जैसे:
  • वैवाहिक स्थिति, केटेगरी, दिव्यांगता, अल्पसंख्यक स्थिति।
  • यदि पैन कार्ड है, तो कांटेक्ट सेक्शन में दर्ज करें।
  • राशन कार्ड में छूटे सदस्य को ऐड करें।
  • वर्तमान पता आधार कार्ड से मेल खाता है तो “Yes” का चयन करें, अन्यथा “No” पर क्लिक करें।
  • यदि ग्राम पंचायत से हैं, तो “Yes” का चयन करके विकास खंड व ग्राम पंचायत चुनें।
  • अपनी प्रोफेशन या ट्रेड चुनें और यदि कोई सब-केटेगरी है, तो उसका चयन करें।
  • \कार्य आपने किसी गुरु से सीखा है तो बॉक्स पर टिक करें।
  • कार्य का स्थान वही है तो “Yes” चुनें, अन्यथा नया पता दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद “Save” और फिर “Next” पर क्लिक करें।
  1. क्रेडिट सपोर्ट जानकारी:
  • अपनी बैंक चुनें।
  • बैंक का IFSC कोड दर्ज कर “सर्च” पर क्लिक करें।
  • शाखा चयन के बाद अकाउंट नंबर दर्ज करें।
  • लोन लेना चाहते हैं तो लोन राशि दर्ज कर “Next” पर क्लिक करें।
  1. योजना लाभ जानकारी:
  • इस सेक्शन में योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
  1. डिक्लेरेशन:
  • टर्म्स एवं कंडीशन्स को स्वीकार कर सबमिट करें।
  • सबमिट करने पर आपका एप्लीकेशन नंबर जनरेट होगा।

How to Check PM Vishwakarma Payment Status

  1. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के रजिस्ट्रेशन का चरण अब घर बैठे ही चेक किया जा सकता है। अगर आप स्टेटस चेक करना नहीं जानते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों  को फॉलो करें।
  2. लिंक पर जाएं: PM Vishwakarma वेबसाइट पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन प्रक्रिया:
  • Login > Application/Beneficiary Login के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर एवं  कैप्चा कोड दर्ज कर “Login” पर क्लिक करें।
  1. OTP वेरिफिकेशन:
  • प्राप्त OTP दर्ज करें और “Continue” पर क्लिक करें।
  1. स्टेटस चेक करें:
  • पोर्टल पर लॉग इन होने के बाद आपका एप्लीकेशन स्टेटस दिखाई देगा।

PM Vishwakarma Payment Status : useful लिंक 

Check Payment Status Click Here
Online Apply Click Here
Join Our Social Media Click Here
Sarkari Yojana Click Here

निष्कर्ष:

दोस्तों, आज के इस लेख में हमने PM Vishwakarma Payment Status के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको यह लेख उपयोगी लगा तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें | लेख पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद 🙂 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top