IOCL Pipelines Division Apprentice Vacancy 2025 : नमस्कार दोस्तों, IOCL (Indian Oil Corporation Limited) ने पाइपलाइन डिवीजन में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है। यह सुनहरा अवसर उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जो 10वीं, 12वीं या स्नातक पास कर चुके हैं और सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती की पूरी जानकारी, जैसे आवेदन प्रक्रिया, पदों की संख्या, चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज, आपको इस लेख में विस्तार से मिलेगी।
कुल पदों की संख्या तथा आवेदन तिथि : IOCL Pipelines Division Apprentice Vacancy 2025
IOCL की इस भर्ती के तहत 457 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 10 फरवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।
Read Also-
IOCL Pipelines Division Apprentice Vacancy 2025 का संक्षिप्त विवरण
लेख का नाम | IOCL Pipelines Division Apprentice Vacancy 2025 |
लेख का प्रकार | Latest vacancy |
संस्था का नाम | इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) |
डिवीजन | पाइपलाइंस डिवीजन |
कुल पद | 457 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
शुरुआत की तिथि | 10 फरवरी 2025 |
अंतिम तिथि | 03 मार्च 2025 |
योग्यता | 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा या स्नातक |
कौन-कौन आवेदन कर सकता है? : IOCL Pipelines Division Apprentice Vacancy 2025
यह भर्ती अखिल भारतीय स्तर पर निकाली गई है, यानी देशभर के इच्छुक उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं।
रिक्तियों का राज्यवार विवरण : IOCL Pipelines Division Apprentice Vacancy 2025
पूर्वी क्षेत्र (Eastern Region Pipelines – ERPL)
पश्चिम बंगाल | 50 |
बिहार | 34 |
असम | 15 |
उत्तर प्रदेश | 20 |
झारखंड | 03 |
कुल पद | 122 |
पश्चिमी क्षेत्र (Western Region Pipelines – WRPL)
गुजरात | 84 |
राजस्थान | 43 |
महाराष्ट्र | 09 |
कुल पद | 136 |
उत्तरी क्षेत्र (Northern Region Pipelines – NRPL)
हरियाणा | 44 |
पंजाब | 12 |
दिल्ली | 25 |
उत्तर प्रदेश | 26 |
उत्तराखंड | 06 |
राजस्थान | 03 |
हिमाचल प्रदेश | 03 |
कुल पद | 119 |
दक्षिणी क्षेत्र (Southern Region Pipelines – SRPL)
तमिलनाडु | 32 |
कर्नाटक | 03 |
कुल पद | 35 |
दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र (South Eastern Region Pipelines – SERPL)
ओडिशा | 36 |
छत्तीसगढ़ | 06 |
झारखंड | 03 |
कुल पद | 45 |
आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष (12 जनवरी 2024 तक) |
अधिकतम आयु | 24 वर्ष (12 जनवरी 2024 तक) |
आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। |
चयन प्रक्रिया : IOCL Pipelines Division Apprentice Vacancy 2025
इस भर्ती में चयन दो चरणों में होगा:
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता : IOCL Pipelines Division Apprentice Vacancy 2025
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल): मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा।
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा।
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस (टेलीकम्युनिकेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन): इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, रेडियो कम्युनिकेशन या इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा।
- ट्रेड अप्रेंटिस (असिस्टेंट-ह्यूमन रिसोर्स): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
- ट्रेड अप्रेंटिस (अकाउंटेंट): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक।
- डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर): न्यूनतम 12वीं पास।
- डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक): न्यूनतम 12वीं पास और राष्ट्रीय स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क से प्रमाण पत्र प्राप्त।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज : IOCL Pipelines Division Apprentice Vacancy 2025
- 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र।
- शैक्षणिक योग्यता की सभी मार्कशीट।
- बैंक पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड।
- यदि लागू हो तो, स्किल सर्टिफिकेट।

How to Apply IOCL Pipelines Division Apprentice Vacancy 2025
उम्मीदवारों को NAPS / NATS पोर्टल पर पंजीकरण करके आवेदन करना होगा।
स्टेप 1: NAPS / NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें
- डेटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य ट्रेड अप्रेंटिस के लिए:
- आधिकारिक NAPS पोर्टल पर जाएं।

- नया पंजीकरण करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।

- लॉगिन करने के बाद अपना क्षेत्र चुनें और भर्ती के लिए आवेदन करें।
- आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस और अन्य पदों के लिए:
- NATS पोर्टल पर जाएं और स्टूडेंट के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करने के बाद अपने क्षेत्र का चयन करें और भर्ती के लिए आवेदन करें।
- आवेदन पत्र पूरा भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फाइनल सबमिशन करें।
स्टेप 2: फाइनल सबमिशन करें
- NAPS / NATS पोर्टल पर आवेदन भरने के बाद, अंतिम रूप से ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन की प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
IOCL Pipelines Division Apprentice Vacancy 2025 : Important Links
निष्कर्ष
IOCL Pipelines Division Apprentice Vacancy 2025 उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है, जो सरकारी सेक्टर में कैरियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 457 पदों पर भर्तियां होंगी, जिसके लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।