BEL Non Executive Recruitment 2025: क्या आप भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में नौकरी प्राप्त करना चाहते है, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है क्योंकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने Engineering Assistant Trainee (EAT) और Technician C के 162 पदो पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है इस भर्ती में उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2025 से लेकर 04 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
यदि आप BEL Non Executive Recruitment 2025 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया, योग्यता, आवेदन शुल्क के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है जिससे कि आप बहुत आसानी से इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
BEL Non Executive Recruitment 2025 : Overviews
लेख का नाम | BEL Non Executive Recruitment 2025 |
लेख का प्रकार | Latest Job |
पद का नाम | Engineering Assistant Trainee (EAT), Technician C |
पदों की संख्या | 162 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 15 अक्टूबर 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 04 नवंबर 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://bel-india.in/ |
Read Also:-
Bihar Election Candidate List 2025: आपकी विधानसभा से कौन लड़ रहा है चुनाव?
Eligibility for BEL Non Executive Recruitment 2025
यदि आप BEL Non Executive Recruitment 2025 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दी हुई सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- उम्मीदवार भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से लेकर 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
- उम्मीदवार के पास इस भर्ती में मांगे जाने वाले सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
Documents for BEL Non Executive Recruitment 2025
यदि आप BEL Non Executive Recruitment 2025 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
- हस्ताक्षर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ई मेल आईडी
- मोबाइल नंबर आदि।
BEL Non Executive Recruitment 2025 Post Details
Post Name | Number of Posts |
Engineering Assistant Trainee (EAT) | 80 |
Technician C | 82 |
Total Posts | 162 |
BEL Non Executive Recruitment 2025 Selection Process
इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से हैं –
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट आदि।
BEL Non Executive Recruitment 2025 Application Fees
General/ OBC/ EWS | ₹500/- + 18% GST = ₹590 |
SC/ ST/ PwBD/ Ex-Servicemen | ₹0/- |
How To Online Apply BEL Non Executive Recruitment 2025
यदि आप BEL Non Executive Recruitment 2025 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करे जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।
- होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको Advertisement for the post of Non-Executives for Bangalore Complex के नीचे दिए गए Click here to Apply Online for the post of Non-Executives for Bangalore Complex (Application Form) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको Fresh Candidate (CLICK HERE) to Create Log In के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके आमने न्यू रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको सभी जानकारी को भरकर आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपको आपकी Login Details प्राप्त हो जाएगी जिसकी सहायता से आपको लॉगिन कर लेना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपके समाने Application Form खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भर देना होगा।
- जानकारी भरने के बाद अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना होगा।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको एप्लिकेशन स्लिप को डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
Important Link
Online Apply | Official Website |
Sarkari Yojana | Official Notification |
What’s App | Telegram |
निष्कर्ष
दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको BEL Non Executive Recruitment 2025 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान किया मैं उम्मीद करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी यदि आपको यह जानकारी पसंद आती है, तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न सुझाव हो तो उसे भी आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर हमारे साथ जरूर शेयर करें।
FAQs
BEL Non Executive Recruitment 2025 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
BEL Non Executive Recruitment 2025 में आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BEL Non Executive Recruitment 2025 में आवेदन करने को अंतिम तिथि क्या हैं?
BEL Non Executive Recruitment 2025 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2025 है।