Voter ID Card Online Apply 2025 : यदि आप 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या जल्द ही पूरी करने वाले हैं और देश या अपने क्षेत्र की सरकार चुनने में भागीदार बनना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड) बनवाना चाहिए। यह आपके लोकतांत्रिक अधिकार का पहला कदम है। वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा हर गाँव और क्षेत्र में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ आप बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मदद से निःशुल्क वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वोटर कार्ड कैंप तथा इसके लाभ : Voter ID Card Online Apply 2025
हर साल की तरह इस साल भी नवंबर में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ग्रामीण और शहरी इलाकों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को वोटर कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करना है। यदि आपकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है या जल्द ही होने वाली है, तो आप इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं।
आज के डिजिटल युग में आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन यदि आप ऑनलाइन प्रक्रिया से परिचित नहीं हैं, तो कैंप में जाकर BLO के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। दोनों प्रक्रियाएँ सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल हैं।
Read Also-
- Ration Card Ekyc Status Check 2024 : राशन कार्ड e-Kyc हुआ या नही ऐसे चेक करे ऑनलाइन?
- Eshram Card Se Ration Card Apply 2024- ई-श्रम कार्ड धारकों का बनेगा राशन कार्ड
- PM Mudra Yojana 2024: लोन चाहिए तो सरकार दे रही है 10 लाख रूपये तक लोन बिना बैंक जायें
- Gas Ka Subsidy Kaise Check Kare 2024 -गैस का सब्सिडी चुटकी में मोबाइल से चेक करें?
- Ayushman Card Eligibility 2024: क्या आप जानते हैं किसका बन सकता हैं आयुष्मान कार्ड l?
- Aadhar Card Online Update 2025: सरकार का बड़ा ऐलान, 14 दिसम्बर से पहले अब आधार अपडेट करना होगा जरूरी
Voter ID Card Online Apply 2025 : Overview
Department Name | Election Commission |
Article Name | Voter ID Card Online Apply 2025 |
Article Type | Sarkari Yojana |
Mode | Online // Offline |
ऑफलाइन वोटर कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया : Voter ID Card Online Apply 2025
यदि आप ऑफलाइन माध्यम से वोटर कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:
- निकटतम केंद्र पर जाएं: अपने नजदीकी प्राथमिक विद्यालय या कैंप में जाएं, जहाँ बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) उपलब्ध हों।
- फॉर्म-6 भरें: BLO से फॉर्म-6 प्राप्त करें। इसे ध्यानपूर्वक भरें और सभी आवश्यक जानकारी दें।
- आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें: अपनी उम्र और पहचान को प्रमाणित करने के लिए कोई एक दस्तावेज की फोटोकॉपी संलग्न करें, जैसे:-
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट
- ड्राइविंग लाइसेंस
निःशुल्क प्रक्रिया: यह पूरी प्रक्रिया भारत सरकार द्वारा निःशुल्क है। यदि कोई BLO आपसे पैसे मांगता है, तो आप 1950 पर टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके उसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
Follow the Process By Online provide : Voter ID Card Online Apply 2025
यदि आप घर बैठे वोटर कार्ड बनाना चाहते हैं, तो ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाएँ। यह सरल तथा समय बचाने वाली है।
- पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें: सबसे पहले, भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं।
- “Sign-up” विकल्प पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें एव “Continue” पर क्लिक करें।
- OTP के माध्यम से मोबाइल और ईमेल वेरिफाई करें।
- एक मजबूत पासवर्ड बनाकर अपना अकाउंट बनाएं।
- फॉर्म-6 भरें:
लॉगिन करने के बाद “Fill Form-6” विकल्प पर क्लिक करें। इसमें निम्नलिखित जानकारियाँ भरें:-
- राज्य, जिला, तथा विधानसभा क्षेत्र: अपना राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें।
- व्यक्तिगत जानकारी: अपना पूरा नाम और एक हालिया फोटो अपलोड करें।
- परिवार का विवरण: परिवार के किसी सदस्य का नाम और उसका EPIC नंबर दर्ज करें।
- संपर्क विवरण: मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें।
- आधार विवरण: आधार नंबर दर्ज करें।
- पता: मकान संख्या, गाँव, डाकखाना और तहसील की जानकारी दें।
- जन्म तिथि प्रमाण: अपनी उम्र प्रमाणित करने के लिए कोई एक दस्तावेज अपलोड करें।
- कैप्चा भरकर सबमिट करें:
- दोस्तों, उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें एवं “Preview & Submit” पर क्लिक करें। आपके आवेदन की पुष्टि हो जाएगी।
महत्वपूर्ण दस्तावेज सूची :Voter ID Card Online Apply 2025
ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया में उपयोग के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज जरूरी है:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट
- किसान बही
- घर के स्वामित्व के कागजात या किरायानामा
Voter ID Card Online Apply 2025 : Important Link
For Apply | Website |
Join Us | WhatsApp || Telegram |
Official Website | Website |
निष्कर्ष
मतदाता पहचान पत्र न केवल आपके वोटिंग अधिकार का प्रमाण है, बल्कि यह आपकी पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है। चाहे आप ऑनलाइन आवेदन करें या ऑफलाइन कैंप में जाएं, यह प्रक्रिया बिल्कुल सरल एवं निःशुल्क है। अपने अधिकार का उपयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें।धन्यववाद 🙂
वोटर कार्ड बनवाने के बाद जरूरी सवाल (FQS) : Voter ID Card Online Apply 2025
- क्या बिना ऑनलाइन आवेदन के वोटर कार्ड बन सकता है?
- हाँ, आप BLO की मदद से ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से वोटर कार्ड बनवा सकते हैं।
- आवेदन के कितने दिन बाद कार्ड मिलेगा?
- आवेदन के 15-20 कार्य दिवसों के भीतर आपका कार्ड तैयार हो जाता है।
- यदि कार्ड खो जाए तो क्या करें?
- वोटर कार्ड खोने पर पुनः आवेदन करें। आपको उसी प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
- आप ECI की वेबसाइट पर जाकर वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।