Bihar Pre Exam Training Yojana 2026: क्या आप बिहार राज्य के पिछड़ा वर्ग (BC) या अति पिछड़ा वर्ग (EBC) से है, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है क्योंकि बिहार सरकार की ओर से प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के 36 जिलों में 38 प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए गए है जिसके माध्यम से छात्रों को सिविल सेवा, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है और इसके अलावा सरकार द्वारा 75% की उपस्थिति होने पर 3 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
यदि आप Bihar Pre Exam Training Yojana 2026 में आवेदन करना चाहते है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, योग्यता के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है जिससे कि आप बहुत आसानी से इस योजना में आवेदन कर पाएंगे।
Bihar Pre Exam Training Yojana 2026 : Overviews
| लेख का नाम | Bihar Pre Exam Training Yojana 2026 |
| लेख का प्रकार | Sarkari Yojana |
| आयोग का नाम | बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग वित् एवं विकास निगम |
| किसके द्वारा शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
| योजना के नाम | प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण योजना |
| लाभ | 3 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://state.bihar.gov.in/bcebcwelfare |
Read Also:-
RRB Exam Calendar 2026 : ALP, Technician, JE, NTPC, Group D Vacancy Date?
Eligibility for Bihar Pre Exam Training Yojana 2026
यदि आप Bihar Pre Exam Training Yojana 2026 में आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दी हुई सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक पिछड़ा वर्ग (BC) या अति पिछड़ा वर्ग (EBC) से संबंधित होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए उससे अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक की आयु उसकी परीक्षा के आधार पर होनी चाहिए।
- आवेदक के पास इसमें मांगे जाने वाले सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
Documents for Bihar Pre Exam Training Yojana 2026
यदि आप Bihar Pre Exam Training Yojana 2026 में आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शिक्षा से संबंधित संपूर्ण दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ई मेल आईडी
- मोबाइल नंबर आदि।
Bihar Pre Exam Training Yojana 2026 Selection Process
प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण योजना में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से हैं –
- आवेदक के फार्म और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- चयनित उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए प्रशिक्षण केंद्र में बुलाया जाएगा।
- परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें की चयनित छात्रों के नाम होगे।
How To Online Apply Bihar Pre Exam Training Yojana 2026
यदि आप Bihar Pre Exam Training Yojana 2026 में आवेदन करना चाहते है, तो आप नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाए।
- होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको Click here to register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको मांगी जानी वाली सभी जानकारी को भर देना होगा।
- जानकारी भरने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको लॉगिन डिटेल्स प्राप्त हो जाएगी।
- अब आपको प्राप्त लॉगिन डिटेल्स की सहायता से लॉगिन कर लेना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने Application Form खुलकर आ जाएगा जिसमें कि आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भर देना होगा।
- जानकारी भरने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको एप्लीकेशन स्लिप को डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
Important Link
| Online Apply | Official Website |
| Application Form Download | Official Notice |
| Guideline | Download |
| Telegram | What’s App |
निष्कर्ष
दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको Bihar Pre Exam Training Yojana 2026 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की हैं मै आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी यदि आपको यह जानकारी पसंद आती है, तो इस लेख को अपने दोस्तों और जानने वालों के साथ जरूर शेयर करे और यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो उसे भी आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर हमारे साथ जरूर शेयर करें।
FAQs
प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण योजना में आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत प्रत्येक बैच की प्रशिक्षण अवधि क्या होगी?
प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत प्रत्येक बैच की प्रशिक्षण अवधि 4 से 6 महीने की होगी।





