Bihar Gyandeep Portal Registration 2026: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 (RTE Act) की धारा 12(1)(c) के अंतर्गत प्रस्वीकृति प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटों पर फ्री में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन को शुरू कर गया है जिसमें कि उम्मीदवार 02 जनवरी 2026 से लेकर 31 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
यदि आप Bihar Gyandeep Portal Registration 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, योग्यता के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है जिससे कि आप बहुत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
Bihar Gyandeep Portal Registration 2026 : Overviews
| लेख का नाम | Bihar Gyandeep Portal Registration 2026 |
| लेख का प्रकार | Admission |
| सत्र | 2026-27 |
| आरक्षित सीट | 25% |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 02 जनवरी 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 जनवरी 2026 |
| स्कूल आवंटन की तिथि | 06 फरवरी 2026 |
| प्रवेश अवधि | 07 फरवरी से लेकर 21 फरवरी 2026 तक |
| हेल्पलाइन नंबर | 18003454417 / 14417 |
| हेल्पडेस्क ई मेल | rtebiharhelp@gmail.com |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://gyandeep-rte.bihar.gov.in/ |
Read Also:-
RTI Kaise Kare | How to File RTI Online Bihar | बिहार में ऑनलाइन RTI कैसे करते है?
Bihar DElEd Admission 2026 : Check Eligibility, Age, Fees, Exam Pattern, Dates & Full Details Here
बिहार ज्ञानदीप पोर्टल का उद्देश्य क्या है?
शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1) (c) एवं बिहार राज्य बच्चों की मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली, 2011 के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में 25% कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों का ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में Online नामांकन किया जाना है।
Eligibility for Bihar Gyandeep Portal Registration 2026
यदि आप Bihar Gyandeep Portal Registration 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी हुई सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आवेदक की न्यूनतम आयु 6 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- जिन बच्चों के माता-पिता नहीं है वो भी इसमें आवेदन कर सकते है।
- अलाभकारी समूह के बच्चे से अभिप्रेत है, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ट्रांसजेन्डर सहित) एवं अल्पसंख्यक समूह जिनके माता-पिता / वैधानिक अभिभावक की वार्षिक आय 1,00,000/-(एक लाख) रूपये तक हो।
- कमजोर वर्ग के बच्चे से अभिप्रेत है सभी जातियों/समुदाय के बच्चे जिनके माता-पिता/वैधानिक अभिभावक की वार्षिक आय 2,00,000/- (दो लाख) रूपये से कम हो।
Documents for Bihar Gyandeep Portal Registration 2026
यदि आप Bihar Gyandeep Portal Registration 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- जन्म प्रमाण-पत्र / अस्पताल या नर्स अभिलेख / आंगनबाड़ी अभिलेख
- माता-पिता / अभिभावक का आधार कार्ड
- उम्र हेतु माता-पिता / अभिभावक का घोषणा पत्र
- माता-पिता / अभिभावक का मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण-पत्र (Domicile Certificate)
- जाति प्रमाण-पत्र (अनाथ बच्चों के लिए आवश्यक नहीं)
- आय प्रमाण-पत्र (अनाथ बच्चों पर लागू नहीं)
- निवास प्रमाण-पत्र के वैकल्पिक रूप में: आधार कार्ड / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस / रेंट एग्रीमेंट / बिजली बिल
- ट्रांसजेंडर प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- अनाथ बच्चों के लिए अभिभावक / संस्था प्रमुख द्वारा Undertaking Certificate
- बच्चे का अद्यतन रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
How To Online Apply for Bihar Gyandeep Portal Registration 2026?
यदि आप Bihar Gyandeep Portal Registration 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- सबसे पहले माता-पिता/ अभिभावक को अपने मोबाइल नंबर के साथ पोर्टल पर प्रारंभिक पंजीकरण करना होगा।

- पंजीकरण करने के बाद उन्हें SMS के माध्यम User ID भेजी जाएगी।

- अब आपको प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल में लॉगिन कर लेना होगा।
- लॉगिन करने के बाद अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भर देना होगा।
- जानकारी को भरने के बाद अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन स्लिप को डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
Important Link
| Online Apply | Official Website |
| Sarkari Yojana | Official Notification |
| What’s App | Telegram |
निष्कर्ष
दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको Bihar Gyandeep Portal Registration 2026 के बारे में संपूर्ण जानकारी को विस्तार से बताया है मैं आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी यदि आपको यह जानकारी पसंद आती है, तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में इस लेख से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल या सुझाव हो तो उसे भी आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर हमारे साथ जरूर शेयर करें।
FAQs
Bihar Gyandeep Portal Registration 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Bihar Gyandeep Portal Registration 2026 के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
Bihar Gyandeep Portal Registration 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
Bihar Gyandeep Portal Registration 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2026 है।







