Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 Online Apply : सरकार दे रही है ₹2.70 लाख तक की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन ?

Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 Online Apply

Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग के द्वारा शुरू किया योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार के किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹2.70 लाख तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है, जो दो किश्तों में दी जाती है। यह योजना बिहार के 23 जिलों में लागू की गई है, जिससे किसान आधुनिक खेती की ओर बढ़ सकें और मुनाफा कमा सकें।यह योजना न केवल किसानों की आय बढ़ाने में मदद करती है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करती है।

ड्रैगन फ्रूट, जिसे पिताहया भी कहा जाता है, एक पौष्टिक और उच्च मांग वाला फल है। यह न केवल भारत में, बल्कि थाईलैंड, वियतनाम, और इजरायल जैसे देशों में भी लोकप्रिय है। इसकी खेती कम पानी में हो सकती है, जो इसे बिहार जैसे क्षेत्रों के लिए उपयुक्त बनाती है। इस फ्रूट के खेती के लिए किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों का लाभ भी मिलेगा। इस लेख में हम आपको Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 Online Apply की प्रक्रिया, पात्रता, और दस्तावेजों की पूरी जानकारी देंगे।

Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 Overall

योजना का नामबिहार ड्रैगन फ्रूट विकास योजना 2025
विभागउद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार सरकार
उद्देश्यड्रैगन फ्रूट खेती को बढ़ावा देना, किसानों की आय दोगुनी करना
सब्सिडी राशि₹2.70 लाख प्रति हेक्टेयर (40% अनुदान)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
लाभार्थीबिहार के छोटे/सीमांत किसान (23 चयनित जिलों में)
आधिकारिक पोर्टलhorticulture.bihar.gov.in

Read Also:- Aadhar HOF Address Update Online 2025-आधार कार्ड की नई अपडेट अब ऐसे सुधार होगा एड्रेस बदल गया प्रक्रिया?

Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 District Eligibility

Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 Online Apply बिहार के 23 जिलों में लागू होगी। ये जिले हैं:

अररिया, औरंगाबाद, बेगुसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, जमुई, कैमूर, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नवादा, पूर्णियाँ, रोहतास, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, सीवान।

Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 Eligibility

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:

  • आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
  • किसान की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
  • ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए न्यूनतम 0.25 एकड़ (0.1 हेक्टेयर) और अधिकतम 5 एकड़ (2 हेक्टेयर) जमीन होनी चाहिए।
  • केवल रैयत किसान जिनके पास जमीन के कागजात (भूमि-स्वामित्व/राजस्व रसीद) हैं, आवेदन कर सकते हैं।
  • अगर जमीन के कागजात में नाम स्पष्ट नहीं है, तो वंशावली जरूरी होगी।
  • यह योजना सिर्फ चयनित जिलों के लिए लागू है।

Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 Benefits person

  • सामान्य श्रेणी के लिए 78.537%
  • अनुसूचित जाति के लिए 20%
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 1.463%
  • सभी श्रेणी की महिलाएं के लिए 30%

Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 Subsidy

इस योजना में किसानों को प्रति हेक्टेयर 2.70 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यह राशि दो किस्तों में मिलेगी:

  • पहली किस्त: 60% (1.60 लाख रुपये) – वित्तीय वर्ष 2025-26 में।
  • दूसरी किस्त: 40% (1.08 लाख रुपये) – वित्तीय वर्ष 2026-27 में।

यह सब्सिडी खेती की लागत को कम करने और मुनाफा बढ़ाने में मदद करेगी।

Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 Online Apply Documents

आवेदन के लिए आपको ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • जमीन के कागजात (भूमि-स्वामित्व/राजस्व रसीद)
  • ड्रैगन फ्रूट खेती का विवरण
  • चालू मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी

Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 Online Apply

Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 Online Apply की प्रक्रिया को निम्नलिखित चरणों में पूरा करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाएँ

  • होमपेज पर Scheme टैब पर क्लिक करें।

  • सभी योजनाओं की सूची में बिहार ड्रैगन फ्रूट योजना ढूँढें और आवेदन करें पर क्लिक करें।
  • दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और चेकबॉक्स पर टिक करके आवेदन करने के लिए आगे बढ़ें पर क्लिक करें।

  • आधार नंबर, मोबाइल नंबर, और OTP के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
  • मांगी गई जानकारी (नाम, जिला, भूमि विवरण, आदि) दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र की समीक्षा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

Important Links

Online ApplyOfficial Website
TelegramLatest Job
WhatsApp

Read Also:- Driving licence name correction online 2025 | how to change name in driving licence?

निष्कर्ष :-

Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 Online Apply बिहार के किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर है। यह योजना न केवल ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देती है, बल्कि किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाती है। ₹2.70 लाख की सब्सिडी और तकनीकी सहायता के साथ, किसान इस लाभकारी फसल से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। समय पर आवेदन करें और अपने दस्तावेज तैयार रखें। अधिक जानकारी के लिए horticulture.bihar.gov.in पर जाएँ।

FAQs ~ Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025

1. Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 Online Apply के लिए कितनी सब्सिडी मिलेगी?
Ans. इस योजना के तहत प्रति हेक्टेयर ₹2.70 लाख की सब्सिडी दी जाती है, जो दो किश्तों में प्रदान की जाती है।

2. कौन से जिले Bihar Dragon Fruit Vikas Yojana 2025 के तहत शामिल हैं?
Ans.यह योजना बिहार के 23 जिलों, जैसे औरंगाबाद, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, आदि में लागू है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top