Bihar Baadh Rahat Yojana 2025 Online Apply: क्या आप बिहार राज्य के बाढ़ पीड़ित किसान है जिसकी खरीफ / शारदीय फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है, तो हम आपको बता दे कि सरकार द्वारा किसानों की भरपाई करने के लिए बिहार बाढ़ राहत योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के माध्यम से सरकार 8 हजार 500 रुपए से लेकर 22 हजार 500 रुपए तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है। इस योजना में किसान 05 मई 2025 से लेकर 05 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
यदि आप Bihar Baadh Rahat Yojana 2025 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, योग्यताओं के सभी जानकारी प्रदान की है जिससे कि आप बहुत आसानी ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
Bihar Baadh Rahat Yojana 2025 Online Apply : Overviews
लेख का नाम | Bihar Baadh Rahat Yojana 2025 |
लेख का प्रकार | Sarkari Yojana |
किसके द्वारा शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
लाभ | ₹ 8,500/- से लेकर ₹22,500/- तक |
लाभार्थी | राज्य के बाढ़ पीड़ित किसान |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 05 मई 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 05 सितम्बर 2025 |
प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ |
Read Also:-
Bihar Post Matric Scholarship 2024-25 (Starts) – Online Apply For BC,EBC,SC,ST Full Details Here:-
Ration Dealer Bharti – बिहार के इन जिलों में आई राशन डीलर की नई भर्ती आवेदन शुरू?
बिहार बाढ़ राहत योजना में कौन कौन से 14 राज्य शामिल है?
बिहार बाढ़ राहत योजना में शामिल 14 राज्यों की सूची कुछ इस प्रकार से हैं –
- नालन्दा
- कटिहार
- समस्तीपुर
- बेगुसराय
- लखीसरा
- भागलपुर
- खगड़िया
- पटना
- भोजपुर
- वैशाली
- मुंगेर
- सारण
- शेखपुरा और
- मधेपुरा आदि।
बिहार बाढ़ राहत योजना में कितने रुपए की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी?
वर्षाश्रित (असिंचित) फसल क्षेत्र के लिए | ₹8,500/- प्रति हेक्टेयर |
सिंचित क्षेत्र के लिए | ₹17,500/- प्रति हेक्टेयर |
शाश्वत / बहुवर्षीय फसल (गन्ना) सहित के लिए | ₹22,500/- प्रति हेक्टेयर |
Eligibility for Bihar Baadh Rahat Yojana 2025 Online Apply
यदि आप Bihar Baadh Rahat Yojana 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी हुई सभी योग्यता की पूर्ति करनी होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आवेदक किसान बिहार राज्य का मूल नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक किसान को न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक का नाम बिहार पंचायत योग्य सूची में होना चाहिए।
- आवेदक किसान (शाश्वत फसल (पान), गेहूं , रबी दलहन, मक्का, सब्जी, रबी तेलहन, केला) की क्षतिग्रत फसल का लाभ ले सकते हैं।
Documents for Bihar Baadh Rahat Yojana 2025
यदि आप Bihar Baadh Rahat Yojana 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बाढ़ से नुकसान का प्रमाण पत्र
- बाढ़ से नुकसान फसल की फोटो
- बैंक खाते की पासबुक
- रैयत किसान – अद्यतन भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र /राजस्व रसीद
- ई मेल आईडी
- मोबाइल नबर आदि।
How To Online Apply Bihar Baadh Rahat Yojana 2025
यदि आप Bihar Baadh Rahat Yojana 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करे जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।
- होम पेज पर जाने के बाद शारदीय खरीफ 2025-26 मौसम में अति वृष्टि या नदी के जल स्तर मे वृद्धि हेतु प्रभावित फसल क्षति हेतु आवेदन प्रपत्र के नीचे ही अपना पंजीकरण संख्या को दर्ज करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके समाने आपकी पंजीकरण की जानकारी खुलकर आ जाएगी और उसकी के नीचे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसने की आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भर देना होगा।
- जानकारी को भरने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करने के बाद आपको स्व – घोषणा पत्र को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी एप्लीकेशन स्लिप को डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
How To Check & Download Panchayat List of Bihar Baadh Rahat Yojana 2025
यदि आप बिहार बाढ़ राहत योजना की पंचायत लिस्ट को डाउनलोड करके नाम को चेक करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट को होम पेज पर जाएं।
- होम पेज पर जाने के बाद आवेदन करने से पूर्व कृपया इस लिंक पर क्लिक कर अपने पंचायत का नाम सूचि से जांच ले के ऑप्शन पर क्लिक करे।
- क्लिक करने के बाद अब आपके सामने पूरे पंचायत की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- अब आप इस लिस्ट को चेक कर कर अपने नाम को चेक कर सकते हैं।
Important Link
Online Apply | Official Website |
Sarkari Yoajna | Official Notification |
What’s App | Telegram |
निष्कर्ष
दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको Bihar Baadh Rahat Yojana 2025 के बारे में सभी जानकारी प्रदान की है मै आशा करता हु कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी यदि आपको यह जानकारी पसन्द आती है, तो इसे अपने किसान भाइयों के साथ जरूर साझा करे जिससे कि वो भी इस योजना का लाभ ले सके।
FAQs
बिहार बाढ़ राहत योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
बिहार बाढ़ राहत योजना में आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बाढ़ राहत योजना में आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
बिहार बाढ़ राहत योजना में आवेदन करने की आखिरी तारीख 05 सितंबर 2025 है।