Barauni Refinery Scholarship 2025: क्या आपने कक्षा 10वीं पास की है और आप बेगूसराय जिले से है और आप अपनी आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहते है, तो हम आपको बता दे कि इंडियन ऑयल की ओर से बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के माध्यम से छात्रों को कक्षा 11वीं और 12वीं में हर साल 25 हजार रुपए हजार रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी इस स्कॉलरशिप के लिए छात्र 16 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर पाएंगे।
यदि आप Barauni Refinery Scholarship 2025 के लिए आवेदन करना चाहते है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, योग्यता के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है जिससे कि आप बहुत आसानी से आवेदन कर पाएंगे।
Barauni Refinery Scholarship 2025 : Overviews
| लेख का नाम | Barauni Refinery Scholarship 2025 |
| लेख का नाम | Scholarship |
| योजना का नाम | बरौनी रिफाइनरी श्री कृष्ण सिंह छात्रवृत्ति योजना |
| लाभ | प्रतिवर्ष 25 हजार रुपए |
| शैक्षिक योग्यता | कक्षा 10वीं पास |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 16 दिसंबर 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
Read Also:-
Bihar Jeevika Exam 2025 Mock Test Link | बिहार जीविका का ऑनलाइन परीक्षा कैसे होगा
RRC SER Apprentice Vacancy 2025: Online Apply for 1785 Posts, Eligibility, Dates Full Details
Pm Kisan 21th Installment Date 2025 | पीएम किसान का 21वी किस्त इस दिन होगा जारी?
Eligibility for Barauni Refinery Scholarship 2025
यदि आप Barauni Refinery Scholarship 2025 के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दी हुई सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आवेदक बेगूसराय जिला का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से कक्षा 10वीं पास की हो।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आयु 1 लाख रुपए या इससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक के पास इसमें मांगे जाने वाले सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
Documents for Barauni Refinery Scholarship 2025
यदि आप Barauni Refinery Scholarship 2025 के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –
- आधार कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर आदि।
How To Apply Barauni Refinery Scholarship 2025
सफेद ए 4 साइज पेपर पर निम्नलिखित वैयक्तिक और शैक्षणिक विवरण को स्पष्ट अक्षरों में लिखकर या टाइप करके प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ रजिस्टर्ड डाक से नीचे लिखे पते पर भेजें। (आप स्वयं आकर भी आवेदन जमा कर सकते हैं)।
1) छात्र/छात्रा का नाम, 2) पिता का नाम, 3) जन्म तिथि, 4) वर्तमान पता, 5) मोबाइल नंबर, 6) ईमेल पता (यदि हो), 7) उत्तीर्ण कक्षा का नाम, 8) विषय एवं प्राप्त अंक एवं अधिकतम अंक, 9) उत्तीर्ण बोर्ड का नाम, 10) विद्यालय का नाम एवं पता, 11) पिता/अभिभावक की वार्षिक आय, 12) रंगीन फोटो चिपकाएं, 13) आवेदक छात्र/छात्रा का हस्ताक्षर, 14) पिता/अभिभावक का हस्ताक्षर।
Address:-
वरिष्ठ प्रबन्धक, कॉर्पोरेट आवेदन को रजिस्टर्ड डाक से भेजने का पता कॉर्पोरेशन लि., बरौनी संचार एवं हिन्दी कार्यालय, इंडियन ऑयल रिफाइनरी, बेगूसराय 851114 (बिहार)
लिफाफे के ऊपर स्पष्ट अक्षरों में आवेदन की गयी छात्रवृत्ति का नाम अवश्य लिखें। आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तारीख 16 दिसम्बर 2025 शाम 5 बजे तक है।
नोट :-
- आय प्रमाणपत्र के बिना प्राप्त आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।
- अलग-अलग बोडों के अंकों को समतुल्य करने के लिए पूर्व स्वीकृत पद्धति का पालन किया जाएगा।
- आवेदन में दी गई जानकारी गलत पाये जाने पर छात्रवृत्ति निरस्त कर दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- किसी भी प्रकार के विवाद में बरौनी रिफाइनरी का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।
Important Link
| Official Website | Official Notification |
| Sarkari Yojana | Home Page |
| What’s App | Telegram |
निष्कर्ष
दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको Barauni Refinery Scholarship 2025 के बारे में संपूर्ण जानकारी को विस्तार से बताया है मै आशा करता हु कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी यदि आपको यह जानकारी पसंद आती है, तो इस लेख को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और यदि आपके मन में इस लेख से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल या सुझाव हो तो उसे भी आप नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में लिखकर हमारे साथ जरूर शेयर करें।
FAQs
Barauni Refinery Scholarship 2025 में आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या हैं?
Barauni Refinery Scholarship 2025 में आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर 2025 है।
Barauni Refinery Scholarship 2025 के माध्यम से कितने रुपए मिलेगे?
Barauni Refinery Scholarship 2025 के माध्यम से कक्षा 11वीं और 12वीं में हर साल 25 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे।






