Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026: Offline Apply for STBA Posts, Eligibility, Age Limit, Salary, Selection Process ?

Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026

Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026: क्या आप बिहार राज्य में नौकरी प्राप्त करना चाहते है, तो आपके लिए एक खुशखबरी निकल कर आ रही है क्योंकि East Central Railway के Danapur Division के Commercial Department ने Station Ticket Booking Agent (STBA) के विभिन्न पदों पर दानापुर डिवीजन के अलग-अलग स्टेशनों पर कमीशन बेस टिकट बुकिंग एजेंट की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसमें कि उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 तक आवेदन कर पाएंगे।

यदि आप Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026 के लिए आवेदन करना चाहते है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, योग्यता, आवेदन शुल्क के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है जिससे कि आप बहुत आसानी से आवेदन कर पाएंगे।

Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026 : Overviews 

लेख का नाम Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026
लेख का प्रकार Latest Job 
संगठन का नाम  पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर मंडल
विभाग का नाम  वाणिज्य विभाग
नौकरी की प्रकृति संविदा आधार (कमीशन एजेंट)
संविदा अवधि  3 वर्ष 
अधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि  26 अगस्त 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि  22 सितंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक)
आवेदन प्रक्रिया  ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट  https://ecr.indianrailways.gov.in/ 

Read Also:-

Bihar Assistant Creche Worker Vacancy 2026 | बिहार मे आई क्रेच वर्कर एवं सहायक क्रेच वर्कर की भर्ती

Bihar Home Guard New Vacancy 2026 : Online Apply, Eligibility, Age Limit, Selection Process & Full Details

RRB Technician Vacancy 2026 Online Apply for 6557 Technician Grade 1 & 3 Posts, Dates, Eligibility,Fees,Selection Process & Full Details Here

Aadhar Operator Recruitment 2026 : 12वीं पास के लिए आई नई भर्ती जिला स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

Eligibility for Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026

यदि आप Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026 के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दी हुई सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार से हैं – 

  • उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास की हो।
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार उसी जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से आवेदन कर रहा है।
  • उम्मीदवार के पास इसमें मांगे जाने वाले सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

Documents for Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026

यदि आप Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026 के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं – 

  • आधार कार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • चरित्र प्रमाण पत्र 
  • घोषणा पत्र (किसी अन्य स्टेशन पर STBA नहीं होने का)
  • Earnest Money Deposit (EMD) का Demand Draft
  • Notarized Affidavit (Annexure ‘A’ के अनुसार)
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti Commission Structure 2026 

Slab Sale Turnover Commission Rate
Slab 1 1 – 20,000 25% (न्यूनतम ₹2,500/-)
Slab 2 20,001 – 1,00,000 15%
Slab 3 1,00,000 से अधिक 4% (या आवेदक द्वारा कोट किया गया कम रेट)

महत्वपूर्ण निर्देश

  • उम्मीदवार को Slab-3 के लिए कमीशन रेट को कोट करना होगा।
  • यदि कोई भी उम्मीदवार Slab-3 में शून्य या उससे कम (Sub-zero) कमीशन कोट करता है, तो उसका आवेदन सीधे रद्द कर दिया जाएगा।
  • कमीशन का भुगतान स्टेशन की कमाई से किया जाएगा और वही राशि काउंट होंगी जो रेलवे के खाते में जमा होगी।
  • कन्सेशनल टिकटों पर कमीशन की गणना रेलवे द्वारा वसूले गए वास्तविक किराए पर की जाएगी।

Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026 Application Fee & Earnest Money

Station Category Earnest Money Deposit (EMD)
NSG-5 (Tilaiya) ₹5,000/-
NSG-6 (JDPR, KRJR, KWR, PMI) ₹2,000/-

Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti Station Details 2026

Station Name Station Code Category 
Tilaiya TIA NSG-5
Oro Jagdishpur JDPR NSG-6
Karjara KRJR NSG-6
Koilwar KWR NSG-6
Paimar PMI NSG-6

Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti Security Deposit 2026

Station Category  Security Deposit 
NSG-5 (Tilaiya) ₹25,000/-
NSG-6 (JDPR, KRJR, KWR, PMI) ₹10,000/-

महत्वपूर्ण निर्देश

  • उम्मीदवार को Security Deposit, SBI या किसी राष्ट्रीयकृत बैंक के Fixed Deposit या Money Receipt के रूप में जमा करना होगा।
  • उम्मीदवार को यह राशि 6 साल की अवधि के लिए FA & CAO, East Central Railway, Hajipur के नाम पर करनी होगी।
  • यदि चयनित उम्मीदवार अवार्ड लेटर मिलने के 15 दिनों के भीतर कार्य शुरू नहीं करता है, तो उसकी Security Deposit जब्त की जा सकती है।

How To Apply Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026?

यदि आप Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026 के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आप नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें जो कि कुछ इस प्रकार से हैं – 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाए।
  • होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको Tenders सेक्शन में Appointment of Station Ticket Booking Agent (STBA) पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें कि आपको Tender Notice Document के सामने Download NIT के ऑप्शन पर क्लिक करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर लेना होगा।
  • नोटिफिकेशन को डाउनलोड करने के बाद नीचे 7 और 8 पेज से हिंदी या इंग्लिश में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भर देना होगा।
  • जानकारी को भरने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को अटैच कर देना होगा।
  • अब आपको EMD का Demand Draft (SBI या राष्ट्रीयकृत बैंक से) बनवाकर और उसे भी फॉर्म के साथ अटैच करके DD FA & CAO, East Central Railway, Hajipur के नाम पर Payable at Patna होना चाहिए।
  • अब आपको एक सफेद लिफाफे में आवेदन फार्म के साथ सभी दस्तावेजों को रखकर लिफाफे के ऊपर मोटे अक्षरों में स्पष्ट रूप से उस स्टेशन का नाम लिखें जिसके लिए आवेदन कर रहे हैं (जैसे TIA, JDPR, KRJR, KWR या PMI)।
  • अंत में आपको इस लिफाफे को नीचे दिए गए पते पर भेज देना होगा।

Address:- To,

Commercial Branch,

DRM Office, East Central Railway,

Danapur, Bihar

 

Important Link

Download Application Form  Official Website 
Sarkari Yojana  Official Notification 
What’s App  Telegram 

निष्कर्ष 

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026 के बारे में संपूर्ण जानकारी को विस्तार से बताया है जिससे कि आप बहुत आसानी से इसमें ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे मैं उम्मीद करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी यदि आपको जो जानकारी पसंद आती है, तो इस लेख को अपने दोस्तों और जानने वालों के साथ जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में इस लेख से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल या सुझाव हो तो उसे भी आप नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में भरकर हमारे साथ जरूर शेयर करें।

FAQs 

Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026 के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।

Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या हैं?

Bihar Railway Ticket Booking Staff Bharti 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top